महिला पहलवानों के समर्थन में Aam Aadmi Party आप के हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

0
124
Aam Aadmi Party
Photo by Sunil Ghayal

 महिला पहलवानों के समर्थन में Aam Aadmi Party आप के हजारों कार्यकर्ताओं ने निकाला पैदल मार्च

Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी, राजस्थान

बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शहीद स्मारक से अल्बर्ट हॉल तक निकाला गया मार्च

दुष्कर्म सहित कई संगीन आरोपों वाले सांसद को बचा रही केंद्र सरकार- पालीवाल

देश का मान बढ़ाने वाली बेटियां धरना देने को मजबूर: पालीवाल

आरोपी बृजभूषण सिंह को गिरफ्तार करके जेल भेजे सरकार – Aam Aadmi Party  आप

दिल्ली के जंतर मंतर पर पिछले 15 दिनों से धरना दे रही देश की पहलवान बेटियों के समर्थन में Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी राजस्थान ने केंद्र की मोदी सरकार पर हल्लाबोला। सोमवार को जयपुर में Aam Aadmi Party  आप कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष नवीन पालीवाल के नेतृत्व में स्पोर्ट्समैन के साथ शहीद स्मारक से अल्बर्ट हॉल तक पैदल मार्च निकाला।

आरोपी बृजभूषण सिंह को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार कर जेल में डालने की मांग को लेकर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महिला पहलवानों के समर्थन में स्लोगन के साथ नारेबाजी की। पालीवाल ने कहा कि जंतर-मंतर पर बेटियां इंसाफ की आस में धरने पर बैठी हैं, लेकिन केंद्र की मोदी सरकार अभी तक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में नजर नहीं आ रही है।

पालीवाल ने कहा कि बेटियों के समर्थन में अब धीरे-धीरे पूरा देश एकजुट हो रहा है, लेकिन बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार अपनी कुंभकरणीय नींद से जागने को तैयार नहीं है। इससे ये जाहिर होता है कि बीजेपी अपने नेता को बचाने के लिए पुलिस को मोहरा बना रही है।

Aam Aadmi Party  आप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगर मोदी सरकार चाहती तो देश का सिर गर्व से ऊंचा करने वाली बेटियां आज धरने पर नहीं बैठी होतीं। उन्होंने कहा कि देश के लिए रिंग में उतरने वाली बेटियों को आज अपने ही देश में इंसाफ के लिए धरने पर बैठने को मजबूर होना पड़ रहा है। इससे बड़ा दुर्भाग्य और क्या होगा ? बेटियों ने मैडल जीतकर दुनिया में भारत का नाम रोशन किया और प्रधानमंत्री भी गौरवांवित महसूस कर रहे थे, तो आज ऐसी क्या मजबूरी आ गई है, जो आरोपी भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष पर कार्रवाई करने से बच रहे हैं ?

नवीन पालीवाल ने कहा कि Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी हमेशा से ही प्रतिभाशाली लोगों का सम्मान करती है, और ये मामला उन प्रतिभाशाली महिलाओं से जुड़ा है जिन्होंने दुनिया में देश का मान बढ़ाया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी बृजभूषण शरण सिंह को पार्टी से निष्कासित कर तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार करके जेल भेजें । पालीवाल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार ने बृजभषण सिंह के खिलाफ़ कार्रवाई नहीं होती है तो आम आदमी पार्टी पहलवानों के पक्ष में देश भर में बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सीपी राव ने कहा कि कि वैसे तो पीएम नरेंद्र मोदी देश से मन की बात करते हैं, लेकिन अब जब देश का मान बढ़ाने वाली बेटियां इंसाफ की मांग कर रही हैं तो वो चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि इस समय प्रधानमंत्री को पहलवानों से बात करनी चाहिए और अपने सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेजना चाहिए।

Aam Aadmi Party  वहीं खेल प्रकोष्ठ जयपुर की जिलाध्यक्ष शारदा चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार और बीजेपी को ये समझना चाहिए कि जो महिला रिंग उतरकर देश का नाम रोशन कर सकती है, वो महिला बिना इंसाफ लिए धरने से उठने वाली नहीं है, इसलिए सरकार को समय रहते न्याय करना चाहिए, वरना Aam Aadmi Party आम आदमी पार्टी पहलवानों के समर्थन में सड़क पर उतरने को मजबूर होगी। जिसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार और बीजेपी की होगी।

पैदल मार्च में Aam Aadmi Party  आम आदमी पार्टी के सभी विभाग प्रकोष्ठों के पदाधिकारी 
प्रदेश अध्यक्ष खेल प्रकोष्ठ सीपी राव,उपाध्यक्ष राजवीर मायल, खेल प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष डॉ शारदा चौधरी , महिला प्रदेश अध्यक्ष गायत्री विश्नोई, जयपुर शहर लोकसभा अध्यक्ष अर्चित गुप्ता , प्रदेश उपाध्यक्ष पी एस तोमर, नंदराम खोला रामेश्वर सैनी,जयपुर शहर जिलाध्यक्ष कमल भार्गव, यूथ विंग के अनुराग बराड़,सौरभ चौधरी धर्मेंद्र राठौर ने हिस्सा लिया।

डॉ सुनील धायल

यह भी पढ़े: Dera Sacha Sauda डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों के कायल हुए जयपुरराइटस

यह भी पढ़े: Dera Sacha Sauda डेरा सच्चा सौदा के भंडारे में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब

यह भी पढ़े: Netaji Subhash Chandra Bose नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती पर जय घोष धुन के साथ पथ संचलन

यह भी पढ़े:  National Gold Medalis नैशनल गोल्ड मेडलिस्ट सृष्टि चौहान और कोच मुकेश कुमार का किया सम्मान

यह भी पढ़े: शहर का गंदा पानी खेतों में Crop फसल को कर रहा है खराब किसान परेशान

यह भी पढ़े: एक शाम Saint Kheteshwar Data संत खेतेश्वर दाता के नाम भजन संध्या का हुआ आयोजन

यह भी पढ़े: Cleaning System सफाई व्यवस्था को लेकर आयुक्त एक्शन मोड पर

यह भी पढ़े: Dr. Satish Poonia डॉ. सतीश पूनियां विजयनगर में जन आक्रोश महासभा को संबोधित

यह भी पढ़े: देव लाईब्रेरी मे Rajasthan Unemployed राजस्थान बेरोजगार किया प्रदर्शन

यह भी पढ़े: राजस्थान के जंगलराज को उखाडना जरूरी Ranivada रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –

आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here