राजस्थान के जंगलराज को उखाडना जरूरी Ranivada रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल

0
14
Ranivada
Photo by Bharat Soni

राजस्थान के जंगलराज को उखाडना जरूरी Ranivada रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल

 

भाजपा की जन आक्रोश यात्रा के नवें दिन Ranivada रानीवाड़ा विधानसभा के कोडका ग्राम पंचायत से हुई रवाना

किसानों, युवाओं और महिलाओं के साथ अन्याय राजस्थान सरकार की सफलता – भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरलीभारतीय जनता पार्टी द्वारा चल रही जन आक्रोश यात्रा के नवें दिन Ranivada  रानीवाड़ा विधानसभा के कोडका ग्राम पंचायत से विधायक नारायणसिह देवल एवम विधानसभा संयोजक मंजीराम चौधरी के नेतृत्व में शुरू हुई।

Ranivada  रानीवाड़ा विधानसभा में आयोजित जन चोपाल को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव ने कहा की राज्य में कुशासन, तानाशाही और जंगलराज देने वाली भ्रष्ट कांग्रेस सरकार को उखड़ फेकने का समय चुका है। वर्तमान में भाजपा जहा भी पहुंची है उसके पीछे जनसंघ के जमाने से तपस्या करते हुए लाखों कार्यकर्ताओ ने अपना जीवन खपाया है। आज राजस्थान की सत्ता में बैठी गहलोत सरकार ने जनता से छल किया है।

Ranivada रानीवाडा विधायक नारायणसिंह देवल ने संबोधित करते हुए कहा की राजस्थान को देश के साथ विकास धारा में जोडने के लिए केंद्र के साथ साथ कदम से कदम मिलाकर चलने के लिए राजस्थान में भी भाजपा सरकार बनानी होगी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण ने कहा की राजस्थान से कांग्रेस को हटाने से ही राज्य में बहन बेटियां सुरक्षित होगी। बेरोजगारी दूर होगी राज्य में पेट्रोल डीजल पर लगाए करो में कमी होगी इसलिए इस कांग्रेस सरकार को हटाना बेहद जरूरी है।

यात्रा के विधानसभा संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष मनजीराम चौधरी ने कहा की जन आक्रोश यात्रा आने वाले चुनावों में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने का शंखनाद है। इस भ्रष्ट सरकार में आम जन त्राहि त्राहि कर रहा है। किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हिरालाल सारस्वत ने बताया की Ranivada रानीवाड़ा विधानसभा के कोडका भटीप डीगांव भापड़ी कोटड़ा दातवाड़ा करवाड़ा सातरू कूड़ा और सेवाड़ा ग्राम पंचायत में जन आक्रोश यात्रा के तहत चोपले आयोजित की गई।

जन आक्रोश यात्रा जिले के समस्त विधानसभाओं में आयोजित की जा रही है जिसमे जगह जगह पर चौपाल, स्वागत आयोजित की जा रही है लोगो का भारी समर्थन प्राप्त हो रह है। यात्रा के दौरान जन आक्रोश यात्रा के समर्थन हेतु 8410200200 पर मिसकॉल के माध्यम से लोग समर्थन दे रहें है एवम शिकायत पेटी में शिकायते डाल रहे है।

ये रहे उपस्थित… इस दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं Ranivada रानीवाड़ा विधायक नारायणसिंह देवल भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवणसिंह राव बोरली जिला उपाध्यक्ष भेरूदान चारण, मनजीराम चौधरी, मंडल अध्यक्ष तुलसाराम मांजू, मंडल महामंत्री हेमाराम जांगू, युवा मोर्चा जिला महामंत्री प्रकाश जांगू, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पहाडसिंह राव बोरली, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हिरालाल सारस्वत, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ललीत राजपुरोहित, तुलसाराम लोल, सहीराम जांगू, हेमाराम जाट, लादूराम बिश्नोई, हिराराम बुनकर, रूपाराम ढाका, साजाराम जाट, रतनाराम, मोहनलाल, कमलेश, राजूराम सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजुद रहे।

भीनमाल।
भरत सोनी की रिपोर्ट

 

यह भी पढ़े:-http://sathyaapkesamane.com/district-education-officer-rajpurohit-inspected-the-school/

यह भी पढ़े:-http://sathyaapkesamane.com/only-power-greedy-congress-government-has-to-be-uprooted-rawat/

यह भी पढ़े:http://sathyaapkesamane.com/memorandum-submitted-to-the-chief-minister-and-other-ministers-demanding-formation-of-jain-board-in-the-state/

यह भी पढ़े:http://sathyaapkesamane.com/provision-of-separate-budget-for-member-of-parliament-adarsh-gram-yojana/

यह भी पढ़े:http://sathyaapkesamane.com/jan-aakrosh-yatra-rally-by-bjp-taken-out-with-full-enthusiasm/

यह भी पढ़े:http://sathyaapkesamane.com/cm-yogi-crowd-gathered-in-chief-minister-yogis-public-meeting/

यह भी पढ़े:http://sathyaapkesamane.com/online-shopping-win-open-luck-from-online-shopping-2500000/

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए –

आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Whatsapp से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़  के समाचार ग्रुप Telegram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Instagram से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Youtube से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप को Twitter पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Facebook से जुड़े
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप ShareChat पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Daily Hunt पर फॉलो करें
आवाज़ इंडिया न्यूज़ के समाचार ग्रुप Koo पर फॉलो करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here